"भाभी से दुराचार करने का मामला आया प्रकाश में, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुुुकदमा"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रेवती (बलिया, उत्तर प्रदेश)। रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर द्वारा अपनी ही भाभी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने मुुुकदमा दर्ज कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात पीड़िता अपने कमरे में अपनी बच्ची के साथ थी। इसी बीच देवर उनके कमरे में पहुंचा और चाकू की नोक पर दुराचार किया। पीड़िता के मुताबिक, इससे पहले भी देवर दो बार दुराचार का प्रयास कर चुका था। इसकी शिकायत पीड़िता ने पति, सास, ससुर और अपनी मां से की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय