"स्वर्गीय सेठ राधा कृष्ण प्रसाद की 19वीं पुण्यतिथि के रूप में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन"
![]() |
खबरें आजतक Live |
बाँसडीह (बलिया, उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र के बांसडीह कचहरी स्थित संतोष भवन में दिनांक 17 दिसंबर दिन गुरुवार की दोपहर स्वर्गीय सेठ राधा कृष्ण प्रसाद की 19वीं पुण्यतिथि के रूप में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि बलिया के वर्तमान भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, भाजपा नेत्री केतकी सिंह आदि मौजूद रहे। इस श्रधांजलि सभा के मुख्य निवेदक सेठ संतोष कुमार रहे। इस अवसर पर विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बनारस से भजन व गजल गायक प्रद्युम्न उपाध्याय, दीपक दीवाना, राजन दुबे आदि कलाकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के भजन से राजन दुबे ने किया। उसके बाद उप शास्त्रीय संगीत में ओम नमः शिवाय नामक भजन प्रद्युम्न उपाध्याय ने प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उसके बाद दीपक दीवाना ने श्रद्धांजलि गीत गाकर सेठ राधा कृष्ण प्रसाद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के बीच में लोगों द्वारा अपना-अपना उद्बोधन दिया जाता रहा और बीच-बीच में प्रद्युम्न उपाध्याय अपने गीतों के माध्यम से गजल, निर्गुण गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से प्रद्युम्न उपाध्याय ने सेठ राधा कृष्ण प्रसाद को श्रद्धांजलि गीत जनता के सेवक रहलन बांसडीह बलिया के अभिमानवा छोड़ी के चली रे गइलन..... गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय