"मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी ने पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय व्यापार मण्डल रतसर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रूबी मैरेज हाल में सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के साथ रामबाबू यादव, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पिन्टू बर्नवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, बैजनाथ सोनी, प्रशान्त सिंह, हामिद रजा आदि ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर अरविन्द गांधी ने कहा कि व्यापारी समाज केवल एक जातियों का समूह नही बल्कि सभी जातियों का एक समूह है। व्यापारी वर्ग जहां देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है वहीं संकट काल में मदद के लिए सदैव तैयार रहता है। सरकार को भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए आयोग का गठन करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में एडवोकेट देवानन्द सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत गुप्ता व संचालन आनंद प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रयाग चौहान, विनोद जी, बैजनाथ सोनी, विनय गुप्ता, इजहारूल हक, उमेश वरनवाल आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय