"मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा पुनः डॉ अजय कुमार तिवारी की तैनाती किये जाने से इलाकाई लोगो मे खुशी की लहर"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर में काफी समय से रिक्त चल रहे बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा पुनः डॉ अजय कुमार तिवारी की तैनाती किये जाने से इलाकाई लोगो मे खुशी ब्याप्त है। विदित हो कि शासन ने कुछ दिन पहले डॉ अजय तिवारी को गाजीपुर का प्रभारी नोडल अधिकारी बनाया था। इस कारण सिकन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चों के डॉक्टरों की कमी हो गयी थी। जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया ने डॉक्टर अजय तिवारी को पुनः सिकन्दरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी के रूप में तैनात कर दिया, जिसके क्रम में शुक्रवार की शाम को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे बच्चों का डॉक्टर न होने की वजह से आए दिन मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता