"नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से पूर्व पत्रकारों को सभागार से किया गया बाहर"
![]() |
खबरें आजतक Live |
स्वागत समारोह एवं सामाजिक भाईचारा सम्मेलन की शुरूआत मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम राजभर ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर व बसपा संस्थापक कांशीराम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चढ़ बढ़कर मुख्यातिथि स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने जो इज्ज़त व सम्मान इस फूलों की नगरी सिकन्दरपुर में दिया है, उसे मैं आजीवन याद रखूंगा। आप सभी का जोश देखकर इस बात में तनिक भी संदेह नहीं है कि 2022 में बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक सके। कार्यक्रम को मुख्य रूप से डॉ मदन राम व भारतेन्दु चौबे समेत आधा दर्जन वक्ताओं ने संबोधित किया।
मुख्यातिथि के संबोधन से पूर्व पत्रकारों को सभागार से किया गया बाहर-
देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को भी कार्यक्रम स्थल पर बैठने की कोई भी उचित व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर नहीं की गई थी। वहीं मुख्य अतिथि भीम राजभर के संबोधन से पूर्व ही कुछ बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से बात करने के नाम पर सभागार से बाहर कर दिया गया। जिसको लेकर कार्यक्रम मे मौजूद पत्रकारों में बड़ें पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है। कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्रीय मीडिया द्वारा प्रदेशाध्यक्ष भीम राजभर से सवाल पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से साफ साफ इंकार कर दिया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता