"मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष रामनाथ विश्वकर्मा ने संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का किया अपील, कार्यकर्ताओं को बताया संगठन का रीढ़"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की एक बैठक सिकंदरपुर कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष रामनाथ विश्वकर्मा ने सिवानकला निवासी दिनेश शर्मा की माता जी के आकस्मिक निधन के बाद शोक प्रकट करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का अपील किया। कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उस संगठन के कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने समाज के उत्थान के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि आज विश्वकर्मा समाज के लोग मुख्य रूप से पिछड़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण है आगे आकर नेतृत्व न करना। उन्होंने समाज से अपील किया कि वे नेतृत्व करने के लिए आगे आए तथा अपने बच्चों की शिक्षा पर भरपूर जोर दें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज शर्मा, राजा मुनि शर्मा, इसानंद शर्मा, संतोष शर्मा, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, रमेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता मुन्ना शर्मा व संचालन संतोष शर्मा ने किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता