"आम फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने मे जुटें पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा"
![]() |
खबरें आजतक Live |
बलिया (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। अपने सख्त तेवर के लिए मशहूर नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ बिपिन टाडा से जनपद के लोगों ने बदलाव की उम्मीद से नजरें लगा रखी है। वहीं पुलिस अधीक्षक भी अब आम फरियादियों से मिलकर उनका समाधान करने कराने मे जुट गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलिया डा० विपिन टाडा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की फरियाद को विस्तार से सुना व सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु व शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने सभी मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में फरियादियों के साथ अन्याय व दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए व निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएं जिससे फरियादियों को त्वरित समाधान व न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक की तेज तर्रार कार्यशैली व मंशा को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर भी पुलिस अधीक्षक का हंटर चल सकता है।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय