Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: विकास खण्ड गड़वार में संगठन सृजन अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक, गिनाई गयी कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियां

"गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को जागरुक करने के लिए चला रही संगठन सृजन अभियान"

खबरें आजतक Live

गड़वार (बलिया, उत्तर प्रदेश)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गड़वार ब्लाक के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता को जागरुक करने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसी के तहत जनऊपुर, अमडरिया, फेफना, पचखोरा, रतसर एवं बिसुकिया गांवों का भ्रमण कर बैठक किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने व एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान, मजदूर, युवा व गरीब के साथ हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है। उन्होने लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। साथ ही काग्रेंस पार्टी के कार्यकाल में किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सचिव जनार्दन राय, अखिलेश वर्मा, रामनाथ व्यास, कन्हैया पाण्डेय, सुनील शर्मा, सोनू सिंह, रजनीश, अंजनी राजभर, दिनेश राजभर, अनिल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---