Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस राज्य सभा सांसद के गृह जनपद पहुँचने पर राज्य सभा सांसद का हुआ भव्य स्वागत, सांसद ने कही ये बातें

"सांसद के आवास पर पहुंचकर पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो, विधानसभा संयोजक भाजयुमो एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ आजमगढ मण्डल अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ दे कर किया भव्य स्वागत"
खबरें आजतक Live
बलिया (बलिया, उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का शनिवार को उनके आवास चन्द्रशेखर नगर पर पहुंचकर पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो, विधानसभा संयोजक भाजयुमो एवं राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ आजमगढ मण्डल के अध्यक्ष पियुष प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ दे कर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में आयोजित पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के लागू किया जा रहा है। प्रदेश में योगी जी की सरकार में अपराधी या तो प्रदेश के बाहर है या फिर सलाखों के पीछे। उन्होंने कहा कि 2022 में पुनः एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। स्वागत समारोह में जिला मंत्री भाजपा अरुण सिंह बंटू, पूर्व महामन्त्री भाजयुमो नीप्पू सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिह, पंकज यादव, संजय सिंह, छोटू सिंह, सुशील यादव मौजूद रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---