"मुंबई के बांद्रा कोर्ट जंक्शन से बुधवार देर रात पकड़ा गया सुनील गवाई नाम का ड्रग सप्लायर, पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया है कि वो डिलीवरी बॉय बन सभी क्लाइंट्स को करता था ड्रग्स सप्लाई"
![]() |
खबरें आजतक Live |
पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया है कि वो डिलीवरी बॉय बन सभी क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। पुलिस की आंखो में धूल झोंकने के लिए वो हर बार फूड डिलीवरी बॉय बन जाता था। लेकिन इस बार एनसीबी ने पूरी तैयारी के साथ जाल बिछाया और इस पैडलर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुनील ने ये भी बताया है कि भारती सिंह को भी उसी की तरफ से ड्रग्स सप्लाई किए गए थे। आरोपी पैडलर का नेटवर्क पश्चिमी मुंबई में ज्यादा सक्रिय था। उसके ज्यादातर क्लाइंट्स भी उसी इलाके के थे।
रिपोर्ट- मुंबई डेस्क