Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ बहुप्रतीक्षित व्यापार मंडल का चुनाव, अनिल ने भारी मतों से मारी बाज़ी

"प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गांधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ चुनाव, अनिल गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी फैजी अहमद को 201 मतों के भारी अन्तर से दी शिकस्त"

खबरें आजतक Live
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में रतसर व्यापार मंडल अध्यक्ष का बहुप्रतीक्षित चुनाव  रविवार को बीका भगत के पोखरा स्थित लाखिया बाबा स्थान पर सम्पन्न हुआ। चुनाव व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द गांधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में अनिल गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी फैजी अहमद को 201 मतों के भारी अन्तर से हराया। चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद के  सात प्रत्याशियों ने अपने भाग्य की आजमाइश की। कुल मतदाताओं की संख्या 1300 थी जिसमें 1145 मत पोल हुए। इसमें अनिल गुप्ता को 461 मत, फैजी अहमद को 260 मत, सुनील कुमार पाण्डेय को 107 मत, निप्पू सिंह को 71 मत, राजू रफत को 50 मत, अशोक गुप्ता को 45 मत, अरविन्द गुप्ता को 109 मत हासिल हुए। 

रविवार की सुबह 8:00 बजे से वोटिंग का कार्य शुरु हो गया और दो बजे तक चलता रहा। चार बजे शाम से मतगणना का कार्य गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। प्रथम चक्र के मतगणना से ही अनिल गुप्ता बढ़त बनाए हुए थे और लगातार तीसरे राउण्ड एवं अंतिम चक्र तक बढ़त बनी रही। अनिल गुप्ता के विजयी होते ही व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और पूरा क्षेत्र झूम उठा तथा उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। विजयी प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी अरविन्द गांधी ने शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिलचन्द तिवारी के साथ ही आधा दर्जन थानों के एसएचओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---