"23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का होगा आगमन, श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का करेंगे शिलान्यास"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कठौड़ा में निर्मित होने वाले भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास करने के लिए आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अपने सभी तैयारियों को असली जामा पहनाने के लिए सभी स्तरों पर जुटी हुई हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका उपाध्याय क्षेत्रीय विधायक संजय यादव सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। बताते चलें कि तैयारियों की आखिरी समीक्षा करने के लिए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने गुरुवार को स्थानीय डाक बंगले मे एक तैयारी बैठक भी किया था। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया था। बैठक मे शिलान्यास समारोह की तैयारियों, मुख्यातिथि का भव्य स्वागत व कार्यक्रम से जुड़ी अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता