Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भा०रा०प० महासंघ सिकन्दरपुर तहसील के अध्यक्ष बनें विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर लड्डन खान व उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गए जितेन्द्र राय

image image image image image image image

"सिकंदरपुर तहसील की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने सर्वसम्मति से विनोद गुप्ता को तहसील अध्यक्ष, लड्डन खान को तहसील महामंत्री, जितेंद्र राय को बनाया तहसील उपाध्यक्ष"

खबरें आजतक Live

बलिया (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश) भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक चांदमारी स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इस दौरान सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष रहे आरिफ अंसारी को जिला मंत्री के साथ ही सिकंदरपुर तहसील का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिकंदरपुर तहसील की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने सर्वसम्मति से विनोद गुप्ता को तहसील अध्यक्ष, लड्डन खान को तहसील महामंत्री, जितेंद्र राय को तहसील उपाध्यक्ष, हेमंत राय को कोषाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद तथा डॉ अभिषेक पाण्डेय को तहसील मंत्री तथा सुनिल कुमार शर्मा को आडिटर के पद पर मनोनीत किया है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तहसील इकाई सिकन्दरपुर के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने होने के बाद विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि महासंघ द्वारा जो विश्वास उनमें दिखलाया गया है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा निरंतर पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकारों सहित साहित्यकारों आदि का एक ऐसा पहला संगठन है जो निरंतर ग्रामीण पत्रकारों से लेकर नगरीय तथा शहरी पत्रकारों के हक किया लड़ाई लड़ता रहता है तथा पत्रकारों की हक दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता है। तहसील ईकाई सिकन्दरपुर का अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---



    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.