"अंधविश्वास के चक्कर में सर्प काटे महिला को सती स्थानों पर लेकर घूमते रहे परिजन, आखिर में जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को घोषित किया मृत"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा स्थित मरियम सेंट जोसेफ स्कूल के पास जय राम गोंड की पत्नी रूबी देवी अपने मायके गई थी। इसी दरमियान सुबह करीब 5:00 बजे सुबह उनको एक विषैले सर्प ने काट लिया। आनन-फानन में विवाहिता के पिता व भाई उनको लेकर बांसडीह स्थित सती माई स्थान पर ले गए। वहां से कोई लाभ ना होने पर उन्हें फिर से बड़ा गांव स्थित राम जीत बाबा के स्थान पर ले गए। वहां भी कोई लाभ नही होने पर उनको उनके ससुराल लाया गया। इस दौरान बुद्धिजीवी पीयूष प्रताप सिंह द्वारा उक्त महिला को सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। आज के आधुनिक युग में जहां जमाना कहां से कहां चला गया वहां आज भी लोग अंधविश्वास पर विश्वास कर रहे हैं और जिंदगी को मौत के मुंह में ढकेले जा रहे हैं।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय