Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: खिड़की खोलने के विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में यें आधा दर्जन लोग हुए घायल



बलिया (ब्यूरो) चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वासुदेवा गांव में बुधवार की देर शाम जंगला खोलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चले। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव व नरही पुलिस के साथ एसडीएम सदर अश्विनी कुमार भी पहुंच गये। एसडीएम ने खोले गए जंगले को बाहर से फिर बंद करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार बासुदेवा में रोहित उपाध्याय एवं हैदर अली की मकान अगल बगल है। रोहित उपाध्याय ने अपने मकान में कुछ वर्षों पूर्व एक जंगला लगाया था,  जिसको लेकर दूसरे पक्ष से विवाद भी हुआ था। तब पुलिस ने जंगले को बाहर से ईंट द्वारा बंद करा दिया था। इधर, बुधवार की शाम रोहित उपाध्याय के परिवार के सदस्यों ने बाहर से बंद जंगले की ईंट को उखाड़ दिया, जिससे जंगला साफ-साफ दिखाई देने लगा।


इसको लेकर हैदर और रोहित उपाध्याय के परिवार की महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के पुरुष सदस्य भी शामिल हो गये जमकर ईंट पत्थर, लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के लगभग आधे दर्जन से अधिक पुरुष और महिलायें घायल हुई। सूचना मिलते ही चितबड़ागांव थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीराम मौर्य भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शान्ति ब्यवस्था कायम कराये। इस बीच नरही पुलिस और एसडीएम सदर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और उसी वक्त जंगले को पुनः ईट से बंद करवा दिया।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---