Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इस युवक ने घर मे घुसकर 16 वर्षीय किशोरी का किया रेप, विरोध करने पर काट दी लड़की की नाक

image image image image image image image


लखीमपुर (ब्यूरों) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक 16 वषीर्य एक किशोरी का बलात्कार करने व उसकी नाक काट देने का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस घटना के बाबत सोमवार को यह जानकारी दी। 
आरोपी शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और लड़की को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, क्योंकि आरोपी दूसरे समुदाय का है।

इसे भी पढ़ें: पहलें महिला का किया रेप फिर बनाया उसका वीडियो, महिला की शिकायत पर भाजपा नेता के इस बेटें को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, लड़की ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुकी है और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। लड़की रविवार को जब अपने घर पर अकेली थी, तभी 20 वर्षीय गौतम रैदास के रूप में पहचाना गया आरोपी घर में घुस गया और उसे अंदर बंद कर दिया। चाकू से डराकर आरोपी लड़की दुष्कर्म की कोशिश करने लगा तो किशोरी ने इसका विरोध किया, तो उसने चाकू से उसकी नाक काट दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी गौतम मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट- लखीमपुर डेस्क
Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---



    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.