Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इस पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुये कहीं ये बड़ी बात


सिकन्दरपुर (बलिया) प्रदेश मे जब सपा की सरकार थी तो उत्तर प्रदेश पूरें देश मे विकास उन्नति और खुशहाली के लिए जाना जाता था। वही आज भाजपा की वर्तमान सरकार मे किसान आत्महत्या, लूट, भ्रष्टाचार, भुखमरी, बेरोजगारी, हत्या, और बलात्कार के लिए भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में चर्चित हो गया हैं। ऐसा लगता है कि सूबे में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
यह विचार है सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मो.जियाउद्दीन रिजवी का। जिसे उन्होंने शनिवार को डाकबंगला में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ब्यक्त किया।
कहा कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि यहां लूट, हत्या व बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। आम आदमी एवं हमारी बहन बेटियां अपन को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार में आम जनता को संवैधानिक संस्थाओं और अधिकारी व कर्मचारियों से न्याय और सहयोग की उम्मीद रहती है, जबकि वह एक पक्षीय और सत्ता पक्ष के अनुरूप चल रहे हैं। जो स्वस्थ्य लोकतंत्र का सूचक नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से आजम खान को जानबूझकर फसा रही हैं।
आरोप लगाया कि भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बॉट कर अपनी राजनीति चला रही है। बहुत हो गया जनता इनकी जाल में अब नहीं फंसने वाली और आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है ।
समस्याओं पर उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों को अपना बनाने में लगे हैं। जबकि सर्वविदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सिकंदरपुर के विकास के प्रति काफी लगाव था। खरीद दरौली घाट पक्का पुल का निर्माण जो पूर्व की सरकार द्वारा निर्गत धन पर चल रहा है, वर्तमान सरकार के 3 बजट निकलने के बाद एक भी रुपया इस पर निर्गत नहीं हुए हैं। जिससे पूर्व सरकार द्वारा निर्गत धन खत्म हो जाने के बाद निर्माण कार्य ठप पड़ जाने की आशंका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर की हालत को देखें तो यहां लूट, भ्रष्टाचार व घोर दुर्ब्यवस्था व्याप्त है। सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क योजना को सिकन्दरपुर के सड़कें आइना दिखा रही है। भगवान के नाम पर सरकार चलाने वाले लोग मंदिर के पैसे को भी हजम कर जा रहे हैं। ताजा मामला श्री जंगली बाबा मंदिर कठौड़ा का है, जिसके लिए आये धन का गबन कर लिया गया है। अगर ध्यान दिया जाए तो ऐसे अनेक उदाहरण मिलेंगे। जनता में सरकार के प्रति व्यापक जनाक्रोश है उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है थाना और तहसील भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बने हुए है। नगर पंचायत सिकन्दरपुर मे कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार चरम पर हैं। मो० रिजवी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व नगर पंचायत मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी जल्द ही धरना प्रदर्शन करेगीं। इस दौरान पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं भी दिया। इस अवसर पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव, मदन राय, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम, अनन्त मिश्र, चन्द्रमा यादव, जितेश कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---