Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: व्यापार में घाटे से परेशान होकर इस व्यक्ति ने अपने ही घर के अन्दर फंदे पर झूलकर दे दी अपनी जान


रेवती (बलिया) नगर के उत्तर टोला निवासी बुजुर्ग ने व्यापार में घाटे से परेशान होकर अपने ही घर के अन्दर फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। बताया जाता है कि नगर के उत्तर टोला वार्ड नं दस निवासी प्रेम शंकर पांडेय (68 वर्ष) रविवार की शाम खाना खाने के पश्चात अपने कमरे को अन्दर से लाक कर सो गये।कुछ समय बाद उनके चचेरे भाई मायाशंकर पांडेय ने अपने भाई को आवाज लगाया लेकिन कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला। दरवाजा पीटने के बाद भी किसी प्रकार का उत्तर नहीं मिलने पर उन्हें कुछ संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की उपस्थिति तथा वीडियो रिकार्डिंग करते हुए दरवाजा तोड़ा। अन्दर प्रेम शंकर का शव छत के हुक से नायलान की रस्सी से लटका पाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया। मृतक के एकमात्र पुत्र है जो इस समय अमेरिका में है। पत्नी 14 फरवरी को बम्बई पुत्र वधु के पास गई हुई है। बताया जाताा हैै कि मृतक प्रेम शंकर पांडेय फरीदाबाद में कोई व्यवसाय करते थे तथा व्यवसाय में घाटे को लेकर परेशान रहा करते थे।वे लगभग डेढ़ माह पूर्व घर आये थे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---