रतसर (बलिया) लखिया बाबा सेवा संस्थान के संयोजकत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शनिवार को के० पी० मेमोरियल महाविद्यालय सुहवां, रतसर के प्रांगण में हुआ। अमित यादव व कल्पना यादव द्वारा किये गए कन्यादान तथा आचार्य भरत पाण्डेय (ज्योतिषाचार्य) के निर्देशन में विवाह की सभी रस्मों सहित पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोचार के बीच कुल १८ जोड़े दाम्पत्य सूत्र बन्धन मे बंधकर सदा के लिए एक हो गये । उपस्थित महिलाओं ने जमकर मंगलगीत भी गाया ।इस दौरान मुख्य अतिथि अम्बिका चौधरी, सनातन पाण्डेय, शैलेश चौधरी के साथ उपस्थित सभी लोगों ने नव दम्पतियों को अखण्ड सौभाग्यवती होने का आशिर्वाद देते हुए सफल दाम्पत्य जीवन की मंगलमय कामनाएं की। वही संस्थान द्वारा नवयुगल दम्पत्तियों को शादी का प्रमाण पत्र व घर-गृहस्थी से संबंधित उपहार प्रदान किया गया । दूर क्षेत्र से आए महिला ,पुरुष, बालक व बालिकाओं ने शादी समारोह मे बने व्यंजनों का छक कर भरपूर आनंद लिया। शादी समारोह में मनोरंजन के लिए पधारे समर सिंह, कविता यादव, शिवशंकर (शुभम) आदि भोजपुरी कलाकारों ने अपने द्वारा प्रस्तुत गीतों पर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया तथा लोगो की खुब वाहवाही भी लूटी । कार्यक्रम निर्वाधगति से सायं ६ बजे तक चलता रहा । शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर ३ एस ओ ५ दारोगा ३० कांस्टेबल १० महिला कांस्टेबल, फायर विग्रेड वाहन, प्रभारी निरीक्षक अनिल चन्द तिवारी व प्रभारी निरीक्षक पुलिस चौकी रतसर राम अवतार कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहें। लखिया बाबा सेवा संस्थान सामूहिक विवाह के मुख्य अतिथि अम्विका चौधरी, सनातन पाण्डेय, शैलेश चौधरी, सुधीर पासवान, जितेंद्र यादव, संजय यादव, विजय शंकर यादव, टी एन यादव, अमरजीत यादव ,अरविंद सिंह, लाल बाबू यादव, शिवजी त्यागी, पप्पू यादव, दीलिप मिश्र, अमित यादव, अच्छे लाल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, उमेंश बरनवाल, पिंटू बरनवाल, प्रभात शर्मा, संजय शर्मा, विरेन्दर सिंह, राजकुमार, बबलू गुप्ता, रामबाबू यादव, आदि के साथ हजारों की संख्या मे उपस्थित जनसमूह इस सामूहिक विवाह समारोह की मधुर वेला के साक्षी रहें।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

