बैरिया (बलिया) मोदी और योगी जी की जेल ओवैसी के तथाकथित रिश्तेदारों के लिये बनी है,अगर जरूरत पड़ी तो ऐसे जेलो का और भी निर्माण कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश व केंद्र में है। हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाय। उक्त उदगार प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की है जो स्थानीय डाक बंगला पर शनिवार के दिन उपस्थित कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोधी कल भी सक्रिय थे आज भी सक्रिय है। ऐसे लोगो से सावधान रहना है यह अर्बन नक्सली है। पार्टी में रहकर पार्टी के उद्देश्यों के खिलाफ काम करते है। हम उनके वंशज है जिन लोगो ने पार्टी को खड़ा करने में अपना बलिदान दे दिया। भाजपा को खड़ा करने में दो व्यक्ति डॉ0श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे । इन दोनो लोगो की अकाल मृत्यु हुई,परंतु इन महापुरुष की जीवंत आत्मा आज भी परोक्ष रूप से भ्रस्टाचारी को बाहर का रास्ता दिखाने में पार्टी के शीर्ष लोगो का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री शुक्ल ने अपने संबोधन में विगत दिनों तहसील परिसर में हुये विवाद के संबंध में कहा कि अधिकारी कर्मचारी चाहे कितने भी बिगडैल क्यो न हो जब शासन का चाबुक चलता है तो अच्छे अच्छे लोग सुधर जाते है। यहां रहना है तो शासन की मंशा के अनुसार ही कार्य करना होगा। उन्होंने स्थानीय विधायक को पूर्णरूप से आश्वस्त किया कि ऐसे लोगो पर दंड़नात्मक कारवाई की जाएगी। श्री शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रदेश में बैरिया विधायक की तूती बोलती है ।आप सभी धन्य है जो आप लोगो ने बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह जैसा विधायक का चुनाव किया है। उपस्थित जनता ने सीधे तौर पर मंत्री से उप जिलाधिकारी बैरिया व निर्वाचन कानूनगो पर भ्रष्टाचार की शिकायतों की झड़ी लगा दी। जिस पर मंत्रीजी ने उपस्थित जनता को आश्वस्त किया कि ऐसे बेलगाम अधिकारियों व कर्मचारियों पर बहुत जल्द चाबुक चलेगा। मंत्री ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमो को समाप्त करने का भरोसा दिलाया। वही बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार व भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर जमकर हमला बोला, कहा कि भले ही मुझे जेल जाना पड़े किंतु ऐसे भष्ट लोगो को रहने नही दूंगा। इसके लिये कार्यकर्ताओ से सलाह कर एक सप्ताह का समय सीमा निर्धारित किया। कहा कि अगर एक सप्ताह में ऐसे भ्रष अधिकारी व कर्मचारी नही हटाये गये तो मैं तहसील से जबरन अपमानित कर स्वयं निकाल बाहर करूँगा उन्होंने मंत्री के सामने ही आधा दर्जन पीड़ितों से ही घटना क्रम से अवगत कराया, जिसे सुनकर मंत्री भी गंभीर हो गये। वही बैठक के उपरांत मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने विधायक के साथ डाकबंगला के बंद कमरा में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर संजय त्रिपाठी से तहसील प्रकरण में वार्ता की। बैठक में वीरेंद्र शर्मा, पतिराम सिंह, विजय बहादुर सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, अयोध्या प्रसाद "हिन्द" मंच बाँध, तारकेश्वर गोंड़, कृष्णा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। वही गुप्तेश्वर पाठक, प्रवीण सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह व संचालन हरिकंचन सिंह ने किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

