Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ट्री ग्रुप इंटरनेशनल राजस्थान अवॉर्ड- 2020 से सम्मानित होकर जनपद का मान बढ़ायेगा दादर का यह लाल


बलिया (ब्यूरों) जिले के युवा कवि एवं भोजपुरी गीतकार संजय सिंह राजपूत को उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए "ट्री ग्रुप इंटरनेशनल राजस्थान अवॉर्ड" की ओर से  ट्री ग्रुप इंटरनेशनल अवॉर्ड राजस्थान- २०२० के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संजय सिंह राजपूत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए लखनऊ में संगठन के एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बताते चले कि वर्तमान में संजय सिंह राजपूत हैदराबाद में हिंदी के शिक्षक हैं जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के ग्राम "दादर" के निवासी हैं। आज पूरा जनपद अपने लाल के इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस उपलब्धि पर जिले के तमाम नेता एवं समाज सेवीगण ने संजय सिंह राजपूत को अपनी शुभकामनाएं दिया है।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---