Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर इस थाने पर हुई शांति कमेटी की बैठक, क्षेत्राधिकारी ने दिये ये निर्देश


गड़वार (बलिया) जनपद के गड़वार थाना पर बुधवार सायं आगामी शिवरात्रि पर्व को लेकर शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर गड़वार , कुकरहा, रतसर, धनौतीधूरा आदि क्षेत्रों से आये विभिन्न शिवालयों के प्रबन्ध कमेटी सदस्यों व पुलिस प्रशासन के बीच एक बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ जिसमें शिवरात्री पर्व पर जलाभिषेक, दर्शन पूजन ,शिव बारात व मेले आदि में होने वाली परेशानियों के निराकरण व  सुझावों पर विधिवत चर्चा हुई । क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की शिवमन्दिर मे जलाभिषेक पूजन ,दर्शन आदि की व्यवस्था कतारबद्ध होनी चाहिए जिससे श्रद्धालुओं व भक्तजनों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े । उन्होंने कहा कि इसकी व्यवस्था प्रबन्ध समिति के सदस्यों द्वारा होनी चाहिए । कुकरहा शिव मंदिर के पोखरे पर बांस की बल्ली लगाने का निर्देश भी प्रबन्ध कमेटी को दिया जिससे कोई दुर्घटना न हो । डीजे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की हिदायत भी दी। किसी प्रकार की गड़बड़ी  करने व  माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें जिससे समय रहते निदान हो सके । पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ है । थानाध्यक्ष अनिल चन्द तिवारी ने अपने सम्बोधन मे कहा की महा शिवरात्रि पर्व अध्यात्म से जुड़ा हुआ  पर्व है जिसे हमे शान्ति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए । पर्व पर किसी प्रकार के अफवाहों से दूर रहे व अफवाहों पर ध्यान न दें ।कोई व्यक्ति ज़बरदस्ती करे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो प्रशासन को तुरन्त बताये । खासकर शराब पीकर जलूस में हो- हल्ला करने वाले को चिंहित कर पुलिस को जरुर बताये । ऐसे व्यक्तियों से पुलिस प्रशासन सक्ति के साथ निपटेगा । बैठक मे क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनिल चन्द तिवारी, चौकी प्रभारी ताखा के० सी० त्यागी, चौकी प्रभारी रतसर राम अवध, महंत शिव मंदिर कुकुरहा शिवशंकर पाण्डेय, रामजी वर्मा, लखिया बाबा सेवा संस्थान रतसर के अक्षय लाल शर्मा, अमित यादव, प्रभात शर्मा, शिवशंकर (शुभम), निरहू, अनंत प्रसाद, आदि लोग उपस्थित रहे ।

 जिला ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---