Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: रजवाहा में नहीं छोड़ा जा रहा पर्याप्त पानी, किसानों की रबी की फसल हो रही बर्बाद, हेड से टेल तक पानी देने का आधिकारिक दावा हवा-हवाई


सिकन्दरपुर (बलिया) रजवाहा में मानक के अनुरूप पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने से क्षेत्रीय किसानों में बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि इस रजवाहा से करीब दो दर्जन छोटी बड़ी नहरें निकलती हैं, और गढ़मलपुर से लेकर बड़सरी जागीर भागीपुर तक का पूरा क्षेत्र सिचाई के नाम पर सिर्फ़ इन नहरों पर ही आधारित है। मात्र 20 से 25 सेंटीमीटर पानी ही नहर में छोड़ा जा रहा है जो कि सिचाईं के लिए पर्याप्त नहीं है।
क्षेत्रीय किसानों का कहना हैं कि जब तक पूर रजवाहा को 110 सेंटीमीटर नहीं चलाया जाएगा तब तक सभी खेतों मे पानी का पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं। इस समय सिचाई के अभाव में किसानों की रबी की फसल बर्बाद हो रही है। जबकि विभाग के संबंधित अधिकारियों का दावा है कि हेड से टेल तक पानी दिया जायेगा और हर खेत को पानी मिलेगा। लेकिन यह दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। क्षेत्रीय किसानों ने मांग की है कि पूर रजवाहा को त्वरित 110 सेंटीमीटर चलाया जाय ताकि अन्नदाता किसान अपने खेतों की सिचाई समय रहतें कर सकें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---