Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस नेता के नेतृत्व मे इस तिथि को भाकपा माले व खेत मजदूर सभा के हजारों कार्यकर्ता इन मुद्दों पर इस ब्लॉक का करेगें घेराव


सिकंदरपुर (बलिया) मनरेगा मजदूरों को काम न मिलने, पात्र परिवारों को पीएम आवास न मिलने, वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन न मिलने के विरोध मे भाकपा माले व खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में हजारों पार्टी कार्यकर्ता 19 फरवरी 2020 दिन बुधवार को सुबह 11 वजें विकास खण्ड नवानगर पर वीडियो का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाकपा माले के ब्लॉक कमेटी मेंबर सुधीर पासवान ने उक्त घेराव व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस सरकार में ना तो मजदूरों को काम मिल रहा है, ना पात्रों को आवास मिल रहा है, वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। गरीबों व असहायों की सुनने वाला कोई भी नहीं हैं। बताया कि मनरेगा मजदूरों, पीएम आवास व पेंशन समेत तीन मुद्दों पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता वुधवार 19 फरवरी को सुबह 11 वजें ब्लॉक का घेराव कर वीडियो को ज्ञापन सौपेंगे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---