Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने बोर्ड परिक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, परीक्षा देनें के तैयारियों पर बताई ये बात



सिकन्दरपुर (बलिया) मंगलवार से शुरू हुई हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परिक्षाओं के मद्देनज़र क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक डॉ डी एन सिंह व प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने क्षेत्र के सभी परिक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रबंधक डॉ डी एन सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं पुरा विश्वास हैं कि क्षेत्र के सभी परिक्षार्थी अच्छे नंबर व अच्छे परसेंटेज लाकर एक बार फिर से क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन करेगें। परीक्षा देनें के तैयारियों पर चर्चा करतें हुये डॉ डी एन सिंह ने बताया कि पढाई के लिए सबसे पहले शांत वातावरण का होना बहुत ही जरूरी है ताकि परिक्षार्थी पढ़ाई पर पुरी तरह से फोकस कर पाए। इसके लिए सुबह का वातावरण को बहुत अच्छा माना गया है कहा भी जाता है ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ा हुआ भूलते नहीं हैं और जल्दी याद भी हो जाता है।
वैसे तो अपने नॉलेज को अपडेट करने के लिए आवश्यक है डिटेल में पढ़ना, लेकिन परीक्षा के नजदीक समय में सिलेबस के अकॉर्डिंग पढ़ें और परीक्षा के पहले क्लास में जो इंपॉर्टेंट टॉपिक डिसकस किए जाते हैं उन्हें जरूर पढ़ें और याद करें। इसके बाद परीक्षा के पैटर्न को समझना जरूरी है इसके लिए परिक्षार्थी पुराने पेपर और सैंपल पेपर्स की मदद ले सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने बताया कि परिक्षार्थी हर विषय के अपने छोटे-छोटे नोट्स बनाएं और कॉन्सेप्ट को क्लियर करें। सबसे हटकर स्टूडेंट के लिए आवश्यक है कि वे परीक्षाओं के समय पर अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखें। खाना-पीना ना छोड़े बल्कि हेल्दी डाइट लें इसके साथ ही नींद भी पूरी होना जरूरी है। बताया कि स्टूडेंट के लिए पॉजिटिव सोच का होना भी बहुत जरूरी है। पढ़ाई के लिए टेंशन लेने की बजाए यदि परिक्षार्थी अपना ध्यान अपनी तैयारी पर फोकस करें तो उसे खुद पर कॉन्फिडेंस भी आएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए आपको लिखने की प्रैक्टिस होनी चाहिए। केवल बोल बोल कर या मन में याद करना ही पर्याप्त नहीं है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---