सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र अंतर्गत लिलकर गांव निवासी मोहित राय का चयन झारखंड प्रांत में सिविल जज के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने प्रथम प्रयास में ही यह उपलब्धि हासिल की। मोहित ने बीए-एलएलबी केआईआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर और एलएलएम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
उनके सिविल जज बनने से घर में खुशी का माहौल है। पिता माया शंकर राय जो झारखंड में ही स्थाई लोक अदालत खूटी के अध्यक्ष हैं, अपने पुत्र की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं वहीं चाचा दया शंकर राय, शिवजी राय व प्रवीण राय भी काफी खुश हैं। गांव वाले भी मोहित की उपलब्धि को लिलकर के लिए गर्व की बात बता रहे हैं। उधर मोहित ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय परिजनों को दिया है। उसने अपने दादा स्व० हर्ष देव नारायण राय का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उनके सपने को पूरा किया है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

