सिकन्दरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज एकेडमी मे रविवार को ग्लोबल ओलंपियाड फेडरेशन नई दिल्ली के तत्वावधान मे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्र व छात्राओं ने फेडरेशन के जिला संयोजक एम डी हसन रजा के देखरेख मे इंग्लिश, गणित, विज्ञान व कम्प्यूटर आदि विषयों का जनपद स्तरीय दूसरे लेवल का परीक्षा सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा मे विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के चयनित कुल 45 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा मे प्रतिभाग किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ डी एन सिंह ने बताया कि ग्लोबल ओलंपियाड फेडरेशन नेशनल व इण्टरनेशनल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों मे छुपी प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं को ढूंढ कर उनके रुचि अनुसार उसी दिशा मे बेहतर मार्ग व कैरियर प्रदान करने का काम किया जाता हैं। आगें बताया कि छात्र व छात्राओं के लियें यह परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों मे आयोजित किया जाता हैं, तथा तीसरें चरण की परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राओं को प्रदेश स्तर पर सार्टिफिकेट, मेडल, कैश प्राइस, अवार्ड व स्कालरशिप से पुरस्कृत किया जाता हैं।
इस दौरान ग्लोबल ओलंपियाड फेडरेशन के बलिया जिला के संयोजक एम डी हसन रजा ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम लगभग दस दिनों के बाद आ जायेगा। इस परीक्षा के दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय, प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय, केन्द्र व्यवस्थापक शीला सिंह व विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

