Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस थाने की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध तंमचे व तंमचे बनाने के उपकरणों समेत इन दो को किया गिरफ्तार


बलिया (ब्यूरों) खेजुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथौज मार्ग पर स्थित अजऊर गांव के समीप झाड़ियों के किनारे छापेमारी कर अवैध हथियारों सहित हथियार बनाने के उपकरण संग दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना खेजुरी प्रदीप कुमार चौधरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हथौज मार्ग स्थित अजऊर गांव के नहर मार्ग के पास दक्षिण तट स्थित दया राजभर के बंधे पर उगी झाड़ियों के अंदर दो व्यक्ति तमंचा बनाकर बिहार व उत्तरप्रदेश में बेचते हैं।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी अपनें हमराहियों सहित मौके पर उगी झाड़ियों के बीच छापा मारने पर देखा की दो व्यक्ति झाड़ियों के बीच बैठकर तमंचा बनाने का कार्य कर रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा मौके से दबोच लिया गया। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम संतोष कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ग्राम बड़सरी जागीर थाना मनियर बताया जबकि दुसरे अभियुक्त ने अपना नाम छोटे उर्फ सेनूऊल हक पुत्र सदरुद्दीन खान ग्राम चककुल चकिया, बड़सरी जागीर थाना मनियर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से निर्मित व अर्द्ध निर्मित तमंचे, जिन्दा कारतूस व तंमचे बनाने के सभी उपकरणों को जब्त कर लिया। छापा मारने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, का० रत्नाकर सिंह, का० अश्वनी सिंह, का० मनोज कुमार यादव, का० उदय भान यादव, का० संजय यादव, का० पंकज मिश्रा, का० बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---