Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तैयारी बैठक कर शाखा संगम आयोजन को दिया अंतिम रूप, 1000 स्वयंसेवक गणवेश के साथ करेंगे प्रदर्शन


सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के बनखंडीनाथ मंदिर डूहा के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा माँ सरयू की रेती में होने वाली शाखा संगम की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रसड़ा के तत्वावधान में संत रविदास जयंती के अवसर पर दिनांक 9 फरवरी 2020 दिन रविवार को बनखंडीनाथ मंदिर डूहा के पास माँ सरयू की रेती में होने वाली शाखा संगम की तैयारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आर एस एस के जिला प्रचारक श्री राजीव नयन जी ने बताया की शाखा संगम का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस वर्ष यह शाखा संगम बनखंडी नाथ मंदिर के किनारे नदी की रेती में जिले की सभी 72 शाखा व टोलियो के लगभग 1000 स्वयंसेवक अपनी अपनी शाखा पूर्ण गणवेश के साथ प्रदर्शन करेंगे। शाखा संगम स्थान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वयंसेवकों के साथ राजीव नयन ने कहा कि शाखा संगम से व्यक्ति निर्माण के साथ-साथ समाज का भी निर्माण होता है। बैठक में जिला संघ चालक बृज नाथ, सह जिला प्रचार प्रमुख वेद प्रकाश, जिला बौद्धिक प्रमुख लाल बहादुर, जिला शारीरिक प्रमुख गणेश, वरिष्ठ कार्यकर्ता कौशल, खंड कार्यवाहक संतोष, सरकार्यवाहक चंदन, मंजय राय, धर्मेंद्र गुप्ता, सत्यम राय, प्रवीण, दुष्यंत सिंह, अमरजीत, मार्कण्डेय शर्मा, शोभन राजभर, बिक्की सिंह, अविनाश सिंह व रमेश राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---