Left Post

Type Here to Get Search Results !

नई दिल्ली: कांग्रेस की इस महिला उम्मीदवार ने मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर उठाया हाथ, आप नेता संजय सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया



नई दिल्‍ली (ब्यूरों)  देश की राजधानी दिल्‍ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मे आम आदमी पार्टी  की नेता रहीं अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर हाथ उठा दिया। इस बारें मे बताया जा रहा है कि आप कार्यकर्ता ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके चलते अलका लांबा ने उस पर हाथ उठा दिया। शख्स की पहचान धर्मेश के तौर पर की गई है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संंजय सिंह ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
बतातें चलें कि अलका लांबा इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सुमन कुमार गुप्‍ता और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीएस साहनी से है।
इस घटना पर अलका लांबा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'अरविंद केजरीवाल जी बुरी तरह से हार रहे हैं। उनकी पार्टी चांदनी चौक विधानसभा चुनाव हार रही है। तो वो अपने गुंडों को भेज रहे हैं। इनमें अमित शाहनी का बेटा भी शामिल है। दोनों रंगे हाथों पकड़े गये हैं। मैं दिल्ली पुलिस की सराहना करना चाहूंगी की उन्होंने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


आइये जाने कौन हैं अलका लांबा-
पूर्व मे आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा घर वापसी के बाद अब चांदनी चौक से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। चांदनी चौक की विधायक रह चुकी अलका लांबा पहले कांग्रेस में थीं। जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ीं और अब वह वापस कांग्रेस में आ चुकी हैं। अलका लांबा ने अपना राजनीतिक सफर सन् 1994 में शुरू किया था।

रिपोर्ट- एन. ई. एच (एजेंसी)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---