Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस समर्पित बीजेपी युवा कार्यकर्ता को मिली इस मंडल के उपाध्यक्ष पद की कमान


सिकन्दरपुर (बलिया) नगर के समीप स्थित ग्रामसभा चकखान निवासी राकेश कुमार गुप्ता उर्फ नन्हे को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सिकंदरपुर मंडल का उपाध्यक्ष घोषित किए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान टेलिफोनिक वार्ता के दौरान राकेश कुमार ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। इस जिम्मेदारी के मिलने पर राकेश कुमार गुप्ता उर्फ नन्हे ने पार्टी नेतृत्व को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---