Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बच्चों ने इस विषय पर किया डिबेट, इन दो दर्जन बच्चों को विद्यालय ने किया पुरस्कृत, एक दर्जन अभिभावकों को मिला बेस्ट गार्जियन का अवार्ड


सिकंदरपुर (बलिया) मनियर मार्ग पर स्थित रामायण राय ट्रस्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित आरबीएल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट वीएस राय रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके उनके द्वारा झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बच्चों का मौलिक अधिकार, हिंदी मीडियम वर्सेस अंग्रेजी मीडियम डिबेट बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को खुब सराहा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। जबकी एक दर्जन अभिभावकों को बेस्ट गार्जियन का अवार्ड स्कूल के द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान रिया राय, घनश्याम यादव, तेज बहादुर यादव, साबिया खान, अरुणा तिवारी, शाइस्ता परवीन, रूबी खातून आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएस राय व संचालन शिखा राय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---