Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस विद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ समाजसेवी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 6 टीमों की भिडंत मे इन तीन टीमों ने मारी बाजी


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के रूद्रवार गांव में सोमवार को आरपीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शॉर्ट बाउंड्री 2020 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच क्रमशः महरो व बाछापार के बीच, दुसरा मैच गाजीपाकड़ व जजौली के बीच व तीसरा मैच अवाये व डीहवा के बीच खेला गया। जिसमें महरो, गाजीपाकड़ व अवाये की टीम विजयी रहीं। टूर्नामेंट के पहले मैच का उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व ज्ञानकुंज एकेडमी के प्रबंधक डॉक्टर डीएन सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहले मैच का उद्घाटन किया।
इस दौरान डॉक्टर डीएन सिंह ने कहा कि हर जगह ऐसे खेलों का आयोजन होना चाहिए जिससे क्षेत्रीय युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिले आगे कहा कि बच्चों के जीवन में खेल का बहुत बड़ा महत्व होता है खेल से ही बच्चों के अंदर अनुशासित व प्रतिस्पर्धी भावना का विकास होता हैं। 
दूसरे क्रिकेट मैच का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्र ने किया। जबकि तीसरे मैच का उद्घाटन ग्राम पंचायत रूद्रवार के ग्राम प्रधान राजेन्द्र कनौजिया ने किया। 
इस दौरान मुख्य रूप से क्लब के प्रबंधक डॉ पंकज मिश्रा, अध्यक्ष टल्लू राय, व्यवस्थापक गोलू कनौजिया, पिन्टू वर्मा, शैलेश कनौजिया, विश्वजीत, मन्नी राय, सूरज, राहुल, शक्ति मिश्रा, अखिलेश, हिमांशु, अवनीश राय, मनोज राजभर व काकू राय आदि मौजूद रहें। मैच की कमेन्ट्री अजय श्रीवास्तव ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---