Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निष्ठा प्रशिक्षण के समापन पर कही ये बातें


चितबड़ागांव (बलिया) मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशन में चलाए जा रहे निष्ठा कार्यक्रम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तृतीय चरण का समापन समारोह बीआरसी सोहांव पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण सतेंद्र राय एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बलिया जैदी व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ओमप्रकाश सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।सुनील कुमार ने 150 प्रतिभागियों को  प्रमाण पत्र वितरित किया। 
इस अवसर पर श्री सत्येन्द्र राय ने कहा कि जो प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं इसकी गुणवत्ता से बच्चों को आसान और सरल तरीके से समझाया जा सकता है तथा आपरेशन कायाकल्प के बारे में बृहद रूप से समझाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि निष्ठा प्रशिक्षण को निष्ठा के साथ हमे विद्यालय में करना है, इससे सरकारी स्कूलों से पलायन कर रहे बच्चों का रुझान बढ़ेगा। जैदी जी ने कहा कि निष्ठा प्रशिक्षण से बच्चों को खुद की सोच विकसित करने की क्षमता उत्पन्न  होगी । खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अतिथियों को अंग-वस्त्रम से सम्मानित किया । इस अवसर पर तुषारकान्त राय, कमलेश सिंह, अम्बरीश तिवारी, रामप्रवेश यादव, नीनू गौतम, प्रिया गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजभूषण गौतम, विनोद विश्वकर्मा, श्वेता सिंह, संंजय, प्रवीण सिंह, सुर्यप्रभा सिंह, रेखा राय, अल्का त्रिपाठी उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- संवाददाता डॉ ए० के० पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---