Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: लोगों की आंखों से बरबस ही निकल पड़े आंसू, जानिए किस विद्यालय के छात्राओं ने कहा "जीना है तो पापा शराब मत पीना"



सिकन्दरपुर (बलिया) क्षेत्र के मुस्तफाबाद में स्थित आदर्श हरिजन शिशु मंदिर शिक्षा समिति जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र व छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया नाटक को लोगों ने खुब सराहा वही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत "जीना है तो पापा शराब नहीं पीना" नामक मंचन की शानदार प्रस्तुती ने उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू ला दिया और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जबकि छोटी बच्चियों के द्वारा मेरा देश रंगीला नामक प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी कृष्णा कुमार यादव उर्फ बूढा ने छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम को सराहा तथा क्षेत्र को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दिया। विशिष्ट अतिथि विद्यासागर वर्मा विधानसभा अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी व संजय कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सजीव मंचन को खूब सराहा।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रबन्धक केदारनाथ वर्मा, अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य चन्दन कुमार वर्मा, व्यवस्थापक मनंजय कुमार वर्मा, रमेश्वर उपाध्याय, भगवान पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, सुधीर यादव, अजीत कुमार, हरे कृष्ण यादव, गौसुल आलम, मो.खालिद, कमलेश प्रसाद, मन्नू प्रजापति, आसिफ इकबाल, सतीश प्रजापति, मंजय कुमार, बब्लू कुमार, जहाँआरा खातून आदि शिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संवाददाता निखिलेश्वर भास्कर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---