Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: जानिए ज्ञानकुंज एकेडमी के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय लोगों को दिया कौन सा सार्थक संदेश


सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार के प्रांगण में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर में मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पाण्डेय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके तत्पश्चात विद्यालय द्वारा सिकन्दरपुर मुख्य बस स्टैण्ड चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर की गौरवमयी उपस्थिति में छात्राओं द्वारा से "Say hello to Helmet" और "Say Bye to Plastic" पर भव्य नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों में प्लास्टिक से होने वाली बीमारियां और उसके उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने एवं यातायात सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों में जागरूकता जागृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं कला वर्ग की छात्रा अवंतिका यादव व तृप्ति यादव के द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ज्ञानकुंज के बच्चों ने यह संदेश दिया कि प्लास्टिक न तो कभी सड़ता है और ना हीं उसका रूपांतरण होता है। यही कारण है कि सड़क पर पड़ा हुआ पॉलिथीन पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता है, तथा और नदियों में फेंके जाने पर जल प्रवाह का संकट पैदा कर देता है। दोनों ही स्थितियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हेलमेट के प्रयोग से दो पहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं मौत में तब्दील नहीं हो पाती हैं और परिवार पर आने वाले असामयिक संकट को टाला जा सकता है। इन दोनों ही नुक्कड़ नाटक की क्षेत्रीय लोगों और उपस्थित अधिकारियों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। ज्ञानकुंज परिसर में 71वें गणतंत्र दिवस पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को अपने संदेश मे कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना पड़ेगा, वरना हमारा भविष्य स्वस्थ नहीं रह पाएगा। 
ज्ञानकुंज विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में राजनीतिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों पर बल दिया। श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति हमें संवेदनशील बनना होगा तभी जाकर हम समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ पायेंगे। प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पाण्डेय ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह, प्रियंका तिवारी, आरपी सिंह, राकेश पांडे, लक्ष्मण चौहान, विद्यालय मीडिया प्रभारी नीरज उपाध्याय, नेहा राय, शीबा नाज एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---