Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: नुक्कड़ नाटक कर आर.एस.एस गुरुकुल अकादमी के बच्चों ने मोहा सबका मन, बेटियों ने कहा "बेटियों का चेहरा जला सकते हो, हमारे इरादे को नहीं"


सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के कठघरा बंसीबाजार स्थित आर. एस. एस गुरुकुल अकादमी के बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। जिसके तहत मुख्य बस स्टैंड चौराहा सिकंदरपुर पर बच्चों ने एसिड अटैक पर सजीव व शानदार नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। मंचन को देखकर बरबस ही उपस्थित लोगों के आंखों से आंसू भर आया।
इस दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को संदेश देने के लिए तथा जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया है। आज बेटियों ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया है कि ऐसे समाज के अभिशप्त लोग हम बेटियों के चेहरा जला सकते हैं हमारे इरादे को नहीं।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---