सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी विद्यालय ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान देता आ रहा है। साथ ही छात्रों के समग्र विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है।
ज्ञानकुंज के छात्र-छात्राओं द्वारा बलिया मुख्यालय के बापू भवन में बलिया गॉट टैलेंट का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2020 को जयपुरिया पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के लगभग 10 विद्यालयों के 300 छात्र छात्राओं ने नृत्य और गायन प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया। वही ज्ञानकुंज एकेडमी के 7 छात्र-छात्राओं ने गायन के लिए नामांकन कराया। गायन के क्षेत्र में प्रथम स्थान ज्ञानकुंज एकेडमी के छात्र अविनाश चौहान कक्षा पांचवी रहे, उनके गीत "मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा" ने वहां उपस्थित गणमान्य एवं छात्र छात्राओं को भाव विभोर करके रफी साहब की याद ताजा करा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे ने छात्र अविनाश चौहान को साथ ही संगीत शिक्षक धनराज सिंह और काशी नरेश सर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए सदैव छात्रों के साथ रहा है और आगामी भविष्य मे भी साथ रहेगा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

