बांसडीह (बलिया) बैंक से रुपया निकालकर जा रहे ब्यक्ति से उच्चको ने पचास हजार रुपया उड़ाया। शुक्रवार को तीन बजे के आसपास दरांव निवासी श्रीनाथ सिंह बांसडीह स्टेट बैक के अपने बचत खाते से पचास हजार रुपया निकाल कर गांव जा रहे थे इंटर कालेज बांसडीह के सामने तीन चार की संख्या में उच्चको ने इन्हे रोककर बातो में उलझा कर साइकिल में रखे बैग में से बैंक से निकाला गया पैसा लेकर फूर्र हो गये ।इसकी जानकारी उन्हें तब हुआ जब वह घर आकर देखे तो बैग में पैसा ही नहीं था।श्रीनाथ सिंह अपने घर में काम लगाए थे उसी के लिए बैंक से पैसा निकाला था ।पैसा गायब होने से घर में दुख ब्याप्त हो गया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने बांसडीह कोतवाली पुलिस को दे दिया है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

