Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मे इन दो पूर्व मंत्रियों ने बोला योगी सरकार पर तीखा हमला


सिकन्दरपुर (बलिया) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र के खरीद गन्ना के कंटे पर गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान गन्ने की खेती के भरोसे ही अपने सारे काम पूरा करने की उम्मीद लगाए रहता है। चाहे बेटे की शादी हो या चाहे बेटी की शादी हो घर, बनवाना हो या अन्य जरूरत की चीजों को लेना हो वह अपने गन्ने की खेती पर ही निर्भर रहता है। वर्तमान सरकार पर जमकर हमलावर होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में बैठे लोगों को किसानों की कोई चिंता नहीं है। इस सरकार में धान की तथा गेहूं की खरीदारी समय से नहीं हो रही है। बिचौलिए ही खरीदारी कर रहे हैं, जबकि किसानों औने पौने दामों में अपने अनाज बेचने को मजबूर है। कहा कि हमारी सरकार में अखिलेश यादव ने नौजवानों के लिए सीधी भर्ती का रास्ता खोल दिया था। यदि रिटेन में कम नंबर आता भी था तब भी उसको नौकरी दिलाई जाती थी। प्रदेश का जो मुखिया है गुंडों की भाषा में बात करता है। कहता है ठोक दो तथा जेल भेजने की बात करता है। 
वहीं पूर्व मंत्री नारद राय ने केन्द्र व प्रदेश की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान योगी सरकार को किसानों की तनिक भी चिंता नहीं है। रसड़ा की चीनी मिल की स्थिति का जिम्मेदार उन्होंने वर्तमान सरकार को बताया। वही कहा कि आज प्रदेश तथा देश की सरकार हिंदू मुस्लिम एकता को खंडित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। किसानों की समस्याओं का समाधान इस पार्टी के लोगों के पास नहीं है। 
जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। लोगों का धैर्य जवाब दे गया है। यह सरकार प्रदेश की हो चाहे देश की हो हिंदू मुस्लिम एकता को खंडित कर रही है तथा भाई को भाई से लड़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के न रहने पर तहसीलदार को उन्होंने अपना ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से रंजीत चौधरी, भीष्म यादव, रामजी यादव, यशपाल सिंह, शिवजी त्यागी, प्रेम प्रकाश, राहुल राय, उदय बहादुर सिंह, खुर्शीद आलम, राजकुमार यादव, जैनुद्दीन प्रधान, गुरुज लाल राजभर, कृष्ण कुमार, चंद्रमा यादव, सुमंत तिवारी, वीर बहादुर वर्मा, छोटेलाल, रामजी यादव, अनंत मिश्रा, जितेश वर्मा, अतुलेश कुमार यादव, विशाल यादव, रोहित कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता बाबूलाल यादव व संचालन मुन्नी लाल यादव ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---