सिकन्दरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड मार्ग पर करमौता आईटीआई कॉलेज के समीप शनिवार की भोर मे एक ट्रक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। इस घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर व खलासी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि ट्रक के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी दौरान स्थानीय लोगों को ट्रक में एक मोबाइल मिला जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उस मोबाइल से कई जगह फोन कर इस घटना के बारे मे जानकारी दी।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ट्रक मालिक प्रदीप यादव पुत्र सुखू यादव ने बताया कि यह ट्रक UP61-H-1631 मेरा हैं जो शुक्रवार की रात लगभग दो बजे गाजीपुर जिले के अकरमपुर उर्फ बंजारीपुर गांव से चोरी कर लिया गया था। जिसके बाद मैने गाजीपुर पुलिस को ट्रक चोरी की सूचना दे दिया था। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रक मालिक द्वारा गाजीपुर पुलिस को तहरीर दी गई है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं ट्रक मालिक द्वारा सिकन्दरपुर पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता