Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का इन तहसील क्षेत्रों मे हुआ विस्तार, आइए जाने किसको मिली कौन सी अहम जिम्मेदारी


बलिया (ब्यूरों) भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ शाखा बलिया के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने शुक्रवार को तहसील प्रभारियों की संस्तुति पर दो तहसील अध्यक्षो और अन्य प्रभारियों के नामो की घोषणा कर दी है। 
तहसील सिकंदरपुर के प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा की संस्तुति पर मो० आरिफ अंसारी को सिकंदरपुर तहसील अध्यक्ष, विनोद कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष और अनवर कमाल खान को महामंत्री बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी की तरफ से इन लोगो से तीन दिनों के अंदर अपनी पूरी कमेटी गठित करके सूचित करने को कहा गया है।वही बेल्थरा तहसील प्रभारी/जिला मंत्री बृजेश कुमार सिंह की संस्तुति पर बेल्थरा तहसील के अध्यक्ष पद पर अंजनी कुमार राय की घोषणा की गई है। श्री राय से तीन दिन में अपनी कमेटी गठित करके सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
बलिया सदर तहसील प्रभारी/जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह और तहसील अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव की संस्तुति पर अरविंद सिंह को सदर तहसील का महामंत्री , अमित कुमार सोनी व दीपक तिवारी को उपाध्यक्ष, विवेक जायसवाल को मंत्री तथा नवल जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह, जिला महामंत्री अजित ओझा व जिला उपाध्यक्ष दिग्विज सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नव वर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का अपने अपने तहसील क्षेत्रों मे पूर्णतया विस्तार करेंगे।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---