Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पुलिस ने इन पंद्रह लोगों के खिलाफ किया गैंगस्टर के तहत कार्यवाही


बांसडीह (बलिया) कोतवाली पुलिस ने कुल पन्द्रह लोगो के विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह नेबताया की चोरी, गौ तस्करी व अबैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई हैं।  जिलाधिकारी बलिया के यहां से गैंग चार्ट अनुमोदित कराने के पश्चात  दिनांक 15 1 20 को कोतवाली बांसडीह में मुकदमा अपराध संख्या 152/19 व 177/19, एवम 1/2020 के मुकदमो के तहत 13 /20 20 धारा 2/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमे हरविंद्र गहलोत उर्फ रिंकू पुत्र हरिकिशन निवासी फरमाना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा, मनोज कुमार राय पुत्र रामेश्वर राय निवासी तेना थाना मीनापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, गोविंद सानू पूजा पाल पुत्र जयपाल निवासी शामली थाना गोहाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा, कप्तान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सांडी थाना गोहाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा, विक्रम सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी नूरन खेड़ा थाना बराड़ा जनपद सोनीपत हरियाणा तथा चोरी में प्रदीप कुमार सिंह, पुत्र बीरेंद्र सिंह, मनन राजभर पुत्र भिखारी, राज कुमार चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी नरायनपुर कोतवाली बांसडीह, तथा पशु तस्करी में अनिल यादव पुत्र कृष्णा यादव निवासी बड़ागाँव खुटह थाना मनियर, मनीष यादव पुत्र सत्यनारायण यादव, मिलन कुमार पुत्र जवाहर प्रसाद निवासी चोरकैण्ड थाना कोतवाली बांसडीह, मनोज नट पुत्र सुरेन्द्र, राजू राठौर पुत्र सुरेंद्र राठौर निवासी नरायनपुर बांसडीह, भोला पुत्र नन्दलाल निवासी टैयाटोला कोतवाली बांसडीह तथा बबलू नट पुत्र हरेंद्र नट निवासी छाता थाना बांसडीह रोड शामिल है।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---