Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: विषैले सांंप के काटने से इस व्यक्ति की हुई मौत, घर मे मचा कोहराम


बेल्थरा रोड (बलिया) उभाव थाना अंतर्गत ग्राम  सभा राजपुर के नूरपुर निवासी केदार राजभर 45 वर्ष पुत्र हीरा राजभर को बुधवार के दोपहर 1:30 बजे के करीब बरम बाबा के परती के पास बकरी चराते समय जहरीले सर्प ने पैर में डस लिया। वही आसपास के लोगों चीख पुकार सुन कर निजी वाहन से तुरंत सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहाँ उपचार के लिए दाखिल कराये वही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।   वही इस घटना की सूचना पर उभाँव पुलिस  हास्पीटल पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनवाकर जिला अस्पताल के लिए जिला दिया भेज दिया। वही मृतक की पत्नी विमला देवी 41 वर्ष दोनों पैरों से विकलांग है। एवं तीन बच्चे प्रमोद राजभर 18 वर्ष व ज्योति 14 वर्ष व अंजली 12 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---