बांसडीह (बलिया) सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ के रिक्त हुए चुनाव में नीरज सिंह गुड़ु समर्थित प्रत्याशी बिमला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्मला देवी को 333 मतों से हराकर सभासद का चुनाव जीत लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं आठ की सभासद चाँदनी देवी की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी । उसी रिक्त हुए सभासद के लिये चौदह जनवरी को वोट पड़ा था।उसी की गिनती बांसडीह तहसील सभागार में सम्प्पन्न हुई। जिसमें नीरज सिंह गुड़ु समर्थित उम्मीदवार बिमला देवी पत्नी धनजी पटेल ने 490 मत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी माता सोनू पटवा को 333 मतों से हरा दिया। इस चुनाव में कुल 674 मत पड़े थे। इन दोनों के अलावा रक्षा देवी को 4 मत, नोटा 2 मत व अबैध 21 वोट मिले थे।
बिजयी उम्मीदवार बिमला देवी को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार गुलाबचन्द्रा ने प्रमाण पत्र दिया। इनके जीत पर प्रसपा के महासचिव नीरज सिंह गुड्डू, मुन्ना सिंह, धुरूप कुमार सिंह आदि लोगों ने भी बधाई दी हैं।

रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय