Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: इस हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी बस मे टकराई स्कूल वैन, मचा कोहराम



आगरा (ब्यूरों) आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बच्चों से भरी स्कूल बस से पीछे से आ रही मारुति वैन टकरा गई। वैन में भी स्कूली बच्चे थे। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे हुआ, जब दोनों वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे। आगे स्कूल बस चल रही थी। टेढ़ी बगिया के समीप बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछ से बच्चों से भरी मारुति वैन बस से टकरा गई। टक्कर होते ही दोनों वाहनों में मौजूद बच्चों मे चीख-पुकार मच गई। हादसे में वैन सवार छह बच्चे घायल हो गए। चीता मोबाइल के सिपाही शैलेंद्र ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल बच्चों में प्रिंस पुत्र पूरन सिंह, प्रेम सिंह पुत्र मुकेश, विशेष, संगम पुत्र माधव सिंह, प्रियांजल, नंदनी हैं। ये सभी बच्चे 100 फुटा रोड स्थित आईसी मॉडल स्कूल में पढ़ते हैं। जो कि मारुति वैन से स्कूल के लिए जा रहे थे।

रिपोर्ट- ए. यू.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---