सिकंदरपुर (बलिया) मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर बुधवार की सुबह बहुजन समाज पार्टी विधानसभा सिकन्दरपुर के सभी पदाधिकारियों व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से केक काटकर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया तथा उनके सुखद जीवन की मंगलमय कामना की। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश राम, सुरेन्द्र राम, ओमप्रकाश भारती, सत्येन्द्र राजभर, गुड्डू मलिक, जेपी यादव, रणजीत भारती, ध्रुपचंद राम, विनोद यादव, भागवत दास प्रेमी, अभिषेक राव सागर, संजीव वर्मा, सुनिल यादव, राजेश राम, राजु राव, लड्डू, चंदन सिंह सोढ़ी, अजय कुमार, लालजी, जितेंद्र कुमार, श्रीनिवास राम, योगेन्द्र कुमार, आशिष, अंजनी व अंजय कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

