Left Post

Type Here to Get Search Results !

ओड़िशा: कटक मे पटरी से उतरी मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, ये चालीस यात्री हुए घायल, एक्सीडेंट मेडिकल वैन घटनास्थल के लिए रवाना



कटक (ओड़िशा) कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। इस हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का पता नहीं अभी तक नहीं लग पाया है। हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है।
इस घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है. हालांकि लगभग 40 यात्री घायल हैं जिनमें 6 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे एक्सीडेंट मेडिकल वैन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। कुछ देर में उसके पहुंचने की संभावना है। जबकि हादसे के पीछे भीषण कोहरा कारण बताया जा रहा है। मौके पर लगी राहत टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा रही है। सुबह-सुबह सलगांव और नेरगुंडी स्टेशन के बीच यह घटना घटित हुई हैं।
बताते चलें कि पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। इस कारण दृश्यता काफी घट गई है। रेल और हवाई यातायात पर इसका काफी असर देखा जा रहा है. कटक का ट्रेन हादसा भी कोहरे की वजह से बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि भारतीय रेलवे ने 16 जनवरी को अलग-अलग कारणों से कई ट्रेनें कैंसिल की हैं। इनमें ज्यादातर गाड़ियों को गुरुवार के लिए पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ गांड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किया गया हैं। जिन गाड़ियों को कैंसिल किया गया है, उनमें एक्सप्रेस, पैसेंजर और सुपर फास्ट ट्रेनों के साथ कुछ स्पेशल गाड़ियां भी शामिल हैं।

रिपोर्ट- ब्यूरों एस रामाकृष्णन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---