Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: विवादित बयानों के लिए मशहूर इस भाजपा विधायक पर इस पूर्व मंत्री ने बोला जुबानी हमला, विधायक को बताया बयान बहादुर


बलिया (ब्यूरों) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मन्त्री मो० ज़ियाउद्दीन रिज़वी ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी के क़द्दावर नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी पर अमर्यादित बयान दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।
प्रेस को जारी बयान में मो० रिज़वी ने कहा है कि सुरेंद्र सिंह राजनीतिक उत्तश्रृंखल व्यक्ति हैं। वह कभी भी कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी भाषा हमेशा समाज को बांटने वाली होती है। वे ख़ुद दारू और बालू के अवैध धन्धे को बढ़ावा देते हैं और लोगों का ध्यान उनके इस कृत्य पर न जाए इसलिए हमेशा ऊल्टा पुल्टा बयान देते रहते हैं।
कहा कि रामगोविन्द चौधरी एक सच्चे समाजवादी नेता हैं। जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन से निकले छात्र जीवन से ही संघर्षशील व्यक्तित्व है उनका। उनके सामने सुरेंद्र सिंह क्या हैं। उनके आका (मुख्यमंत्री) भी रामगोविन्द जी के सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं। पूर्व मंत्री श्री रिजवी ने कहा कि सुरेंद्र सिंह सिर्फ़ बयान बहादुर हैं। इसके सिवाय कुछ नहीं हैं।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---