Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: अब ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा देश के नामी गिरामी विशेषज्ञ करेंगे मरीजों का इलाज, विधायक ने इस केन्द्र का उद्घाटन कर बताई ये खास बात


सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को टेली मेडिसिन सेंटर का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं दिए जाने की बात कही। बताया कि विशेषज्ञों द्वारा मरीजों के मर्ज की आनलाइन जानकारी हासिल कर सही दिशा निर्देश दिए जा सकेंगे, जिससे तीमारदार अपने मरीज का इलाज अच्छे ढंग से करा सकेंगे। बताया कि इससे आनलाइन सुविधा द्वारा पीडि़त मरीज के मर्ज का दूर बैठे डॉक्टरों से सलाह लिया जा सकेगा। दिल्ली के अपोलो और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों के डाक्टर मरीज का वहीं से इलाज करने के लिए मौके पर मौजूद डॉक्टर को दिशा निर्देश दे सकेंगें। साथ ही आवश्यकतानुसार मरीजों को उचित स्थान पर बुलाकर इलाज कर सकेंगे। गरीब परिवारों के लोगों को खतरनाक रोगों से ग्रसित होने के बाद उन्हें निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगा। 
मुख्य चिकित्साधिकारी प्रीतम मिश्रा ने बताया कि सरकार ने इस मंशा के साथ शासन स्तर पर सीएचसी में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। बताया कि अभी यह सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी में शुरू की जा रही है। इस मौके पर शुभम शर्मा, चिकित्सा अधिकारी ए.के. तिवारी, डॉ रविंद्र वर्मा, प्रयाग चौहान, डॉ उमेश चन्द्र, लालबचन शर्मा, गणेश सोनी, अंजनी यादव, आलोक त्रिपाठी, प्रयाग चौहान, मंजय राय, रंजीत राय, अजय खरवार, बबलू सिंह बहार, नन्हें गुप्ता, ददन पांडेय, प्रमोद गुप्ता, नारायण पांडेय, ओपी यादव, बिट्टू पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---